फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two shooters arrested in Sanjeev Tripathi murder case in bilaspur

Bilaspur: संजीव त्रिपाठी हत्याकांड मामले में दो फरार शूटर गिरफ्तार, जाने कैसे बनाया था मर्डर का प्लान

Mon, 26 Dec 2022 08:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Dec 2022 08:46 PM IST
सार

बिलासपुर के कुदुदंड के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर और प्रॉपर्टी डीलर संजय त्रिपाठी को जमीन विवाद मामले में हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड मामले में पुलिस ने उसके भाई कपिल त्रिपाठी, एक महिला और सटोरीया प्रेम श्रीवास सहित शामिल कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।

विज्ञापन
Two shooters arrested in Sanjeev Tripathi murder case in bilaspur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी शूटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूर्व कांग्रेस नेता और हिस्ट्रीशीटर संजीव त्रिपाठी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो फरार शूटर को गिरफ्तार किया है। वहीं बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इस केस में पकड़े गए सटोरिया प्रेम श्रीवास ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उत्तर प्रदेश के हथियार सप्लायर से उसका जान पहचान था। पुलिस ने वाराणसी में दबिश देकर वहां के ग्राम कमली, चौबेपुर के रहने वाले सावन पाठक बिरोदपुर और अभिषेक मिश्रा को धर दबोचा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या, थाने से 500 मीटर दूर वारदात, बदमाशों ने मारी पांच गोलियां
विज्ञापन




ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ में  पता चला कि आरोपी सावन पाठक 12 दिसंबर को एक नग पिस्टल लेकर वाराणसी से बिलासपुर आया था। यहां आरोपी प्रेम श्रीवास से सीपत चौक पर संपर्क किया। इसके बाद  श्रीवास ने अपने कार में बैठाकर उसे कपिल त्रिपाठी के फार्म हाउस में ले गया, जहां पर वह पिस्टल को देकर वापस वाराणसी चला गया। वहीं अभिषेक ने भी पूछताछ में बताया कि 10 नवंबर को वाराणसी न्यायालय में केस के दौरान दानिश अंसारी और ताबीज अंसारी नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई थी, तो उसने बिलासपुर में इस हत्याकांड को अंजाम देने पर एक लाख रुपए मिलने की बात कही थी, जिस पर काम करने के लिए तैयार हो गया था। 14 नवंबर 2022 को ताबीज और दानिश के साथ वह बस में बैठकर वाराणसी से बिलासपुर पहुंचे, जहां आरोपी श्रीवास ने इनके रुकने की व्यवस्था कराई। 16 नवंबर 2022 को इनसे मुलाकात करने कपिल त्रिपाठी पहुंचा और एक व्यक्ति की हत्या कराने कि बात कहकर प्लान समझाते हुए एक कट्टा और दो पिस्टल को दिखाकर उनसे कहा कि जिस व्यक्ति की हत्या करना है। वह स्कूल या चौराहे पर अक्सर आते-जाते रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Congress Leader Murder: पिता, भाई और उसकी पत्नी ने कराई हत्या, शूटरों को 10 लाख में दी सुपारी, 13 गिरफ्तार

घटना से पहले रेकी
कपिल के बताए गए जगह पर आरोपियों ने रेकी की। घटना में और हथियार की और जरूरत पड़ने पर 17 नवंबर को तीनों वाराणसी चले गए। कुछ दिनों बाद ताबीज फोन करके दानिश को फिर से वाराणसी न्यायालय के पास बुलाया और कहा कि कपिल एक व्यक्ति की हत्या कराने के एवज में 1 लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गया है। तब अभिषेक दानिश और ताबीज के साथ बस में बैठकर बिलासपुर आ गए।  बिलासपुर में कपिल के फॉर्म हाउस में रुके। कपिल ने बताया कि वह जमीन विवाद को लेकर अपने बड़े भाई की हत्या कराना चाहता है। 25-26 नवंबर को सभी लोग सावाताल फॉर्महाउस में जाकर रेकी भी किए। इस दौरान अभिषेक को घर में काम आ जाने पर वह वापस चला गया था। इस दौरान दानिश और ताबीज बिलासपुर में ही रुके रहे। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed