फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two accused arrested regarding MD drugs smuggling in raipur

Raipur : नए साल पर एक्शन में पुलिस, ड्रग्स तस्करी से जुड़े दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

Tue, 27 Dec 2022 08:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 27 Dec 2022 08:44 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी आवेश ने बताया कि उसने 7 पैकेट एमडी ड्रग्स को बेमेतरा के मनोज शुक्ला और नरेन्द्र सिंह ठाकुर के पास बेचा गया है। पुलिस ने मनोज शुक्ला और नरेन्द्र सिंह ठाकुर की पतासाजी कर दोनों को बेमेतरा से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Two accused arrested regarding MD drugs smuggling in raipur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और पंडरी पुलिस थाना की संयुक्त कार्रवाई में राजधानी रायपुर में एमडी ड्रग्स तस्करी से जुड़े दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना पंडरी के अंतर्गत अम्बुजा मॉल के पास इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों में प्रखर मारवा, अभय कुमार मिर्चे, मोह. आवेश, प्रिया स्वर्णकार और नेहा भगत शामिल हैं। आरोपी मनोज शुक्ला और नरेन्द्र सिंह ठाकुर के कब्जे से 3 पैकेट में रखे 0.90 ग्राम एमडी ड्रग्स कुल कीमत 12 हजार और 3 नग मोबाइल फोन जब्त कर पंडरी थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 18 अलग-अलग पैकेट में रखे कुल 90 हजार रुपये के 6.9 ग्राम एमडी ड्रग्स, ड्रग्स तस्करी में प्रयुक्त एमजी ग्लोस्टर, बाइक सीजी कीमत करीब 20 लाख कुल कीमत लगभग 20 लाख 90 हजार रुपये जब्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। 
विज्ञापन




नशे का सामान जब्त
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मोह. आवेश ने बताया कि उसने 7 पैकेट एमडी ड्रग्स को बेमेतरा के मनोज शुक्ला और नरेन्द्र सिंह ठाकुर के पास बेचा गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने मनोज शुक्ला और नरेन्द्र सिंह ठाकुर की पतासाजी कर दोनों को बेमेतरा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी शुक्ला एवं ठाकुर ने बताया कि मोह. आवेश से दोनों ने 7 पैकेट एमडी ड्रग्स खरीदा था, जिसमें उन्होंने 4 पैकेट एमडी ड्रग्स का उपयोग किया। वहीं 3 पैकेट अपने पास रखा थे। नये साल को लेकर पुलिस काला करोबार से जुड़े मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed