{"_id":"6403146d7f5408abdb042456","slug":"ts-singhdev-said-i-will-be-voter-role-in-assembly-elections-2023-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: सिंहदेव बोले- इस चुनाव में वोटर की भूमिका में रहूंगा, CM के लिए मेरा नंबर नहीं लगा, आगे हाईकमान जाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: सिंहदेव बोले- इस चुनाव में वोटर की भूमिका में रहूंगा, CM के लिए मेरा नंबर नहीं लगा, आगे हाईकमान जाने
Sat, 04 Mar 2023 03:21 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 04 Mar 2023 03:21 PM IST
सार
सीएम पद को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने फिर बड़ा बयान दिया है। जिसकी सियासी गलियारे में जमकर चर्चा हो रही है। उनके बयान के बाद से फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सीएम पद को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने फिर बड़ा बयान दिया है। जिसकी सियासी गलियारे में जमकर चर्चा हो रही है। उनके बयान के बाद से फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि वो प्रदेश के नागरिक हैं और उसी रूप में भाग लेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री के लिए अभी तक मेरा नंबर तो नहीं लगा है, जो मुख्यमंत्री रहते हैं आगे भी संभावना उन्हीं की रहती है। अमूमन जो मुख्यमंत्री होते हैं, वह पार्टी को लीड करते हैं, बाकी हाईकमान के ऊपर है। उनका लोगों के बीच में काम करने का प्रयास चलता रहेगा।
विज्ञापन
बाबा के इस बयान के बाद हो सकता है कि वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके पहले भी वो इस तरह का बयान दे चुके हैं। विधानसभा में प्रदेश का अगला एम्स बिलासपुर में खोलने की सहमति देने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बिलासपुर पहुंचे। मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा और सीएम के चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा की स्थिति को लेकर कहा कि भाजपा और उनके संगठन की अपनी एक मजबूती है, उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पिछले 45- 50 साल का राजनीतिक अनुभव कहता है कि RSS के होने के कारण भाजपा को कम नहीं आंकना चाहिए। अकेले भाजपा इतनी शक्तिशाली ना हो लेकिन RSS प्लस भाजपा इसको कभी कम नहीं आंकना चाहिए।
विज्ञापन
'बीजेपी को कम न आंके'
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की इतनी कम सीट आई है कि उनका मनोबल टूटा हुआ है। आज उनके अंदर से ही कोई ऐसी शक्ति सामने नहीं आ रही है। स्थिति ये है कि पब्लिक के बीच फोकस में आने के लिए भाजपा अपने गवर्नर का ही क्रिटिसाइज कर रही है। आगे सिंहदेव ने प्रदेश में अगले सीएम के चेहरे के सवाल पर कहा कि अभी टीएस बाबा का नंबर नहीं लगा है। एक सवाल के जवाब में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को विफल बताने वाली भाजपा को महाराष्ट्र के उपचुनाव में एक सीट चली गई, उसकी भी बात करनी चाहिए, लेकिन वे उसकी बात नहीं करते।
विज्ञापन
गर्मजोशी के साथ स्वागत
बाबा के पहुंचने पर शहर विधायक का पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ आतिशबाजी से स्वागत किया गया। सिंहदेव ने इसे शहर विधायक शैलेश पांडेय का प्रयास बताते हुए बिलासपुरवासियों को बधाई दी।