फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tribute paid to soldiers sacrificed in encounter in Bijapur

CG: बीजापुर में मुठभेड़ में बलिदान जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, नम आंखों से जवानों को दी अंतिम विदाई

Mon, 10 Feb 2025 06:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 10 Feb 2025 06:44 PM IST
सार

मुठभेड़ के बाद बलिदान जवानों के पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर से बीजापुर लाया गया। यहां न्यू पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नम आंखों से जवानों को अंतिम विदाई दी गई। 

विज्ञापन
Tribute paid to soldiers sacrificed in encounter in Bijapur
बलिदान जवानों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर में बढ़ते पुलिस दबाव के बीच नौ फरवरी को फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेकाकलेड और अन्नापुर के जंगलों में हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवान नरेश ध्रुव और एसटीएफ के जवान वसित रावटे वीरगति को प्राप्त हो गए। मुठभेड़ के बाद बलिदान जवानों के पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर से बीजापुर लाया गया। यहां न्यू पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नम आंखों से जवानों को अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ हेलीकॉप्टर के माध्यम से उनके गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा के बाद यहां पहुंचे डीजीपी अरुण देव गौतम ने जवानों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि अब बस्तर में नक्सलियों के छुपने के लिए कोई महफूज ठिकाना नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षाबलों की रणनीति और स्थानीय सहयोग से नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इस श्रद्धांजलि सभा में बलिदान जवानों के परिजन भी शामिल हुए। डीजीपी गौतम ने उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार व प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और विधायक विक्रम मंडावी भी मौजूद रहे। सभी ने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनकी कुर्बानी को सलाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed