फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   tribal farmer ends life in Rajnandgaon kin blame loan and paddy procurement write off news in Hindi

छत्तीसगढ़: आदिवासी किसान ने फांसी लगाकर दे दी जान, कर्ज और धान खरीद में गड़बड़ी से था परेशान

Fri, 17 Dec 2021 10:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 17 Dec 2021 10:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक आदिवासी किसान के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्ज और धान खरीद में गड़बड़ी के चलते वह परेशान था और इसी वजह से उसने यह कदम उठा लिया।

विज्ञापन
tribal farmer ends life in Rajnandgaon kin blame loan and paddy procurement write off news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

छत्तीसगढ़  के राजनांदगांव में एक  37 वर्षीय आदिवासी किसान ने कथित तौर पर अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक की पहचान सुरेश कुमार नेतम के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के छुरिया डेवलपमेंट ब्लॉक के तहत आने वाले गांव कारेगांव की है। 15 दिसंबर को सुरेश नेतम का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला था। उसकी तीन बेटियां थीं। 

विज्ञापन


मृतक की पत्नी गैड कुंवर के अनुसार सुरेश ने एक कोऑपरेटिव सोसायटी से कर्ज लिया था और धान की खेती के तहत उनके खेत के एक महत्वपूर्ण हिस्से को खरीद के लिए सरकारी रिकॉर्ड में बट्टे खाते में डाल दिए गया था। इन्हीं सबको लेकर वह काफी परेशान था। हालांकि, जिला प्रशासन ने सुरेश कुमार नेतम की धान की खेती के क्षेत्र के रिकॉर्ड में किसी भी तरह की त्रुटि से इनकार किया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राजस्व अधिकारियों की प्रारंभिक जांच से जानकारी मिली है कि सुरेश कुमार नेतम की धान की खेती के तहत क्षेत्र के रिकॉर्ड और धान खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में कोई त्रुटि नहीं थी, जो 'गिरदावरी' रिपोर्ट के आधार पर किया गया था। बता दें कि गिरदावरी रिपोर्ट फसलों की कुल उपज से संबंधित एक रिपोर्ट होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed