फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tractor driver crushed an eight year old child riding a bicycle on road In Sakti

Chhattisgarh: ट्रैक्टर चालक ने सड़क पर साइकिल चला रहे आठ साल के मासूम को कुचला, हादसे में बच्चे की दर्दनाक मौत

Sat, 08 Apr 2023 10:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Apr 2023 10:22 PM IST
सार

ट्रैक्टर नाबालिक चला रहा था। ट्रैक्टर चालक गांव भडोरा के रेत घाट से ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरकर जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

विज्ञापन
Tractor driver crushed an eight year old child riding a bicycle on road In Sakti
बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले के मां का थाना क्षेत्र में एक आठ साल के मासूम बच्चे को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। घायल बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मालखरौदा थाना प्रभारी ललित चंद्रा ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम भडोरा में ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए साईकिल चला रहे आठ वर्षीय मासूम हिमांशु लहरें को टक्कर मारी दी। घायल हिमांशु को परिजन उपचार के लिए मालखरौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों के परीक्षण उपरांत हिमांशू को मृत घोषित कर दिया। मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है की ट्रैक्टर नाबालिक चला रहा था। ट्रैक्टर चालक गांव भडोरा के रेत घाट से ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरकर जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है और आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पूर्व में अवैध रेत खनन से प्रशासन को कराया था अवगत
ग्रामीणों का कहना है की रोजाना सुबह शाम रेत घाट से ट्रैक्टर, हाईवा और भरी वाहनों से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा हैं। जिसे बंद करने के लिए जिला प्रशासन को सूचना दी गई थी, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने के कारण आज एक मासूम बच्चे की जान चली गई है। इसका जिम्मेदार कौन है, ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं ट्रैक्टरों को नाबालिक लड़के तेज रफ्तार से चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed