फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thug made money disappear from mobile by calling in Bemetara

Bemetara: ठग बोला- आपके बच्चे की डिलीवरी का पैसा खाते में भेजा है देखिये, चेक किया तो उल्टा गायब हो गए पैसे

Fri, 24 Mar 2023 04:18 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 04:18 PM IST
सार

बेमेतरा कोतवाली थाना में यह मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाने में 420 का मुकदमा दर्ज किया गया है। ठग ने फोन कर बताया कि आपके खाते में रुपये डल गए हैं, चेक करने पर उसी यूपीआई नंबर पर राशि ट्रांसफर हो गई।

विज्ञापन
Thug made money disappear from mobile by calling in Bemetara
बेमेतरा सिटी कोतवाली - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में ठगी का अजीब-गजब मामला सामने आया है। ठग ने फोन कर बताया कि आपके खाते में रुपये डल गए हैं। इसके बाद जब संबंधित व्यक्ति ने अपने खाते को चेक किया तो जिस नंबर से फोन आया था, उसी यूपीआई नंबर पर राशि ट्रांसफर हो गए है। इस मामले में पीड़ित माहिला ने बेमेतरा कोतवाली थाना में 420 का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना से मिली जानकारी अनुसार पीड़िता योगिता साहू पति कान्हा साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम खिलोरा थाना व जिला बेमेतरा है। उसके रिपोर्ट में बताया कि नौ मार्च की सुबह 11 बजे वह अपने घर पर थी। उसी समय एक अनजान नंबर से फोन आया और बोला कि आपके बच्चे के डिलीवरी का पैसा आपके बैंक खाते में डाल दिया गया है। पैसा चेक किजिये। इसके बाद पीड़िता ने अपने खाते को चेक किया तो कुल नौ हजार 500 रुपए यूपीआई आईडी में उलटा पैसा ट्रांसफर हो चुका था। इस मामले को लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच चल रहीं है। फिलहाल पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। 

विज्ञापन

आरोपी के पास सभी जानकारी थी

पीड़िता योगिता साहू ने थाने में की गई शिकायत में बताया कि जिस व्यक्ति ने फोन किया था, उसने महिला बाल विकास विभाग से होने की जानकारी दी। 31 जनवरी को जिला अस्पताल बेमेतरा में पीड़िता का प्रसव हुआ था। अस्पताल में सरकारी योजनाओ के तहत शासन से मिलने वाली राशि के संबंध में बताया गया था कि रुपये बैंक खाते में आएंगे व बैंक खाता चेक करते रहने की जानकारी दी गई थी। वहीं, ठग के पास पीड़िता के आधारकार्ड, पैनकार्ड, बैंक खाता नंबर, गांव का नाम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नाम, उम्र, कितने बच्चें हैं, प्रसव कब हुआ, समेत अन्य जानकारी थी। इस कारण पीड़िता झांसे में आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेटा लीक की आशंका 

पीड़िता योगिता साहू ने शंका व्यक्त किया है कि ठग को उसकी पूरी जानकारी महिला बाल विकास विभाग  या जिला हास्पिटल से प्राप्त हुई  होगी। इस पर जांच की मांग किया है। वहीं दूसरी ओर बेमेतरा जिले में ऐसे कई फोन लोगों के पास आ रहे है। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा ग्रामीण अंचल में कोटवारों के माध्यम से लोगों को मुनादी पर जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed