फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three unreserved people who cheated 24 people of crores of rupees in the name of government job were arrested

सावधान: बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, 24 लोगों को बनाया ठगी का शिकार

Tue, 03 Sep 2024 04:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 03 Sep 2024 04:34 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठगों से सावधान रहिए। अलग-अलग विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगी कर रहे हैं। अधिकतर ये ठग बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाकर ठगी का शिकार बना रहे हैं।

विज्ञापन
Three unreserved people who cheated 24 people of crores of rupees in the name of government job were arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठगों से सावधान रहिए। अलग-अलग विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगी कर रहे हैं। अधिकतर ये ठग बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे ही ठगी करने वाले तीन ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरा मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


अलग-अलग विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ो रूपये ठगी करने वाले शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मी और एक महिला समेत कुल तीन ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलग-अगल विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर लगभग 24 से अधिक बेरोजगारों को अपना शिकार बनाए हैं। शातिर बड़े अधिकारियों से परिचय है कहकर लोगों झांसा देते थे।
विज्ञापन


ये सभी ठग रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर लालपुर स्थित प्रोग्रेसिव पाईंट में अपना ऑफिस खोलकर रखें थे। जिसे आरोपी अपने कस्टमर के साथ मीटिंग करते थे। इस पूरे मामले में प्रार्थिया देवकी ध्रुव ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक साल वर्ष पहले प्रार्थिया की मुलाकात स्वयं शर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने प्रार्थिया को अपना परिचय अपने एप्रोच के आधार पर सरकारी नौकरी लगवाना बताया था। उसके बाद से दोनों के मध्य फोन में बात होती रहती थी, जिस पर प्रार्थिया को स्वयं शर्मा के बातों पर विश्वास हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थिया अपने जीजा शिव नेताम के साथ प्रोग्रेसिव पाईंट लालपुर न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर स्थित स्वयं शर्मा के ऑफिस में जाकर स्वयं शर्मा एवं प्रीति शर्मा से मिली, जो प्रार्थिया को रेलवे विभाग में नौकरी लगाने का आश्वासन देकर डेढ़ लाख की मांग किए। इस पर प्रार्थिया 50 हजार रुपये नगदी प्रीति शर्मा को दी। इसके बाद 25 अप्रैल को प्रार्थिया फोन पे के माध्यम से प्रीति शर्मा के खाते में 40 हजार रूपये ट्रांसफर की। प्रीति शर्मा एवं स्वयं शर्मा प्रार्थिया को आश्वासन दिये कि एक सप्ताह में रेल्वे विभाग में सुपरवाईजर के पद पर नौकरी लग जायेगी। इसके बाद से ठग प्रार्थिया के फोन उठाना बंद कर दिए। 

प्रार्थिया ने एक सितंबर को दूसरे के फोन से प्रीति शर्मा को फोन करने पर प्रीति शर्मा बोली कि पैसा वापस नही करूंगी, जो करना है कर लो। इसी तरह स्वयं शर्मा एवं प्रीति शर्मा द्वारा देवचरण मानिकपुरी समेत अन्य लगभग 20 लोगों को अलग-अगल विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रूपये ठगी कर ना ही उनका नौकरी लगवाये और ना ही उनका रकम वापस किए। कि प्रार्थियों की रिपोर्ट पर स्वयं शर्मा एवं प्रीति शर्मा के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 352/24 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 


नौकरी लगाने के नाम करोड़ो रूपये की ठगी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भीष्म नारायण शर्मा उर्फ स्वयं शर्मा, धनेश्वरी वर्मा उर्फ प्रीति शर्मा को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों ने खमतराई रायपुर निवासी श्याम सुंदर राव जो शिक्षा विभाग रायपुर का बर्खास्त कर्मी है, के कहने पर उसके साथ मिलकर लोगों को अपने झांसे में लेकर नौकरी लगाने के नाम पर लगभग 24 लोगों से करोड़ो रूपये ठगी करना स्वीकार किया गया। ठगी की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed