Kawardha: कीचड़ में बाइक फिसलकर ट्रैक्टर के नीचे आई, छह साल की बच्ची की हुई मौत, तीन लोग घायल
बारिश से सड़क पर कीचड़ होने की वजह से हादसे हो रहे हैं। कवर्धा में एक बाइक फिसलकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इससे छह साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में खराब सड़क के चक्कर में एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। दरअसल, जिले में बीते दो दिनों से बारिश हुई है। इस बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ फैल गया। इसी में बाइक फिसल गई और ट्रैक्टर की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। इस घटना में माता-पिता और भाई घायल हैं।
मामला जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोडापुरी का है। थाने से मिली जानकारी अनुसार मृतक बच्ची का नाम कुलेश्वरी चंद्राकर निवासी ग्राम नवापारा है। वह, अपने माता-पिता और भाई के साथ बाइक में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कीचड़ के चलते सड़क पर बाइक फिसल गई और सभी बाइक सवार बगल से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक सवार माता-पिता और दो बच्चे घायल हो गए। इन लोगों को पंडरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। मामले में कुंडा थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है।
ग्रामीण अंचल में सड़क की स्थिति खराब
गौरतलब है कि कबीरधाम जिले के ग्रामीण अंचल में सड़कों की स्थिति खराब है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति पंडरिया ब्लॉक के सड़कों की है। इस क्षेत्र में ज्यादातर सड़कें पीएम सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई है। सड़क निर्माण व मरम्मत की मांग लगातार क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा किया जाता रहा है। लेकिन, उनकी मांग को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा सड़क की समस्या को लेकर कुंडा में ही बीते दिनों कांग्रेस ने चक्काजाम भी किया था।