{"_id":"65b3bfea63d0057f4b0912ba","slug":"three-people-died-in-road-accident-in-jagdalpur-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Jagdalpur: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो और बाइक में मारी टक्कर, तीनों लोगों की मौत; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Jagdalpur: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो और बाइक में मारी टक्कर, तीनों लोगों की मौत; चालक फरार
Fri, 26 Jan 2024 07:57 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 26 Jan 2024 07:57 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और ऑटो में बैठे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, ऑटो में बैठे अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा सीमा से लगे बोरिगुमा में शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने ऑटो सवार के साथ ही बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, आटो में भी सवार दो लोगों की मौत भी हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, स्कार्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। चालक ने पहले ऑटो को टक्कर मारी, जिससे ऑटो सड़क के नीचे जा गिरा। वहीं, बाइक सवार को भी स्कार्पियो चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कार्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। वहीं, बाइक सवार युवक और ऑटो में बैठे दो लोगों की मौत हो गई। घटना के दौरान ऑटो में 15 लोग सवार थे। स्कार्पियो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
विज्ञापन