{"_id":"5da569a98ebc3e93cc440e41","slug":"three-people-allegedly-died-of-drinking-contaminated-water-in-kusmi-village-of-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के कुसमी गांव में दूषित पानी पीने से तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के कुसमी गांव में दूषित पानी पीने से तीन लोगों की मौत
Tue, 15 Oct 2019 01:28 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ युवक
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कुसमी के डुमरखोली गांव में कथित तौर पर दूषित पानी से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में एक बच्चा भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां का पानी काफी दूषित है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने दूषित पानी पीने से मौत होने की बात से इनकार किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस संबंध में कुसमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कहना है कि डुमरखोली पंचायत में 16 हैंडपंप लगे हैं। बलरामपुर के स्वास्थ्य अधिकारी ने भी दूषित पानी पीने से मौत होने की बात का खंडन किया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि ये मौतें दूषित पानी पीने से नहीं बल्कि अन्य बीमारियों से हुई हैं। स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि तीनों लोगों की मौत अलग-अलग तारीखों को हुई है, जिनमें से एक मामला पेचिस लगने से जुड़ा है, जबकि दूसरे में बच्चे की मौत बुखार के कारण हुई है।
उन्होंने बताया कि बुखार के मामलों की जांच के लिए एक सर्वे किया जा रहा है। सितंबर में यहां एक मेडिकल कैंप लगाया गया था जो अगले महीने फिर से लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Chhattisgarh: 3 members of a family, including a child, died allegedly due to consumption of polluted water in Kusmi's Dumarkholi village, Balrampur dist. Locals say "Water here is dirty." Kusmi's Chief Executive Officer says "16 hand-pumps are installed in Dumarkholi panchayat." pic.twitter.com/WrZatNaMqb
— ANI (@ANI) October 15, 2019