{"_id":"5a5362f94f1c1b4a018b64b2","slug":"three-naxals-arrested-from-bhairamgarh-forests-and-20-kg-bomb-recovered-planted-by-naxals-in-bijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैरमगढ़ के जंगलों से तीन नक्सली पकड़े, बीजापुर में जमीन में छिपाया 20 किलो का बम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैरमगढ़ के जंगलों से तीन नक्सली पकड़े, बीजापुर में जमीन में छिपाया 20 किलो का बम बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Mon, 08 Jan 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
भैरमगढ़ से गिरफ्तार किए गए तीन नक्सली
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ में भैरमगढ़ के जंगलों से पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों नक्सलियों के खिलाफ हत्या और लूट के केस दर्ज थे। छत्तीसगढ़ पुलिस भैरमगढ़ में तलाशी अभियान में निकली थी। इसी दौरान चिहिका के जंगलों में उन्होंने तीन संदिग्ध लोगों को देखा। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों की शिनाख्त के बाद उनके खिलाफ दायर हत्या और लूट के मामलों का पता चला।
एक अन्य मामले में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने बीजापुर के तारेम गांव में जमीन के नीचे से एक 20 किलोग्राम का बम बरामद किया है। नक्सलियों ने इस शक्तिशाली बम को एक निर्माणाधीन पुल के नीचे जमीन में छिपा दिया था। बम में विस्फोट की मात्रा से पता चलता है कि इससे पूरा पुल उड़ाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhattisgarh: 3 naxals, wanted for murders and loot, arrested from forest area of Chihika in Bhairamgarh. pic.twitter.com/FBkCgTNv6k
— ANI (@ANI) January 8, 2018विज्ञापन
एक अन्य मामले में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने बीजापुर के तारेम गांव में जमीन के नीचे से एक 20 किलोग्राम का बम बरामद किया है। नक्सलियों ने इस शक्तिशाली बम को एक निर्माणाधीन पुल के नीचे जमीन में छिपा दिया था। बम में विस्फोट की मात्रा से पता चलता है कि इससे पूरा पुल उड़ाया जा सकता था।
विज्ञापन
Chhattisgarh: Security forces recovered a 20 kg bomb planted by naxals near an under construction bridge in Bijapur's Tarrem village pic.twitter.com/NWeeCvhKMq
— ANI (@ANI) January 8, 2018