{"_id":"6381a3eca4aa606f396a93cc","slug":"three-maoists-killed-in-encounter-with-security-forces-in-bijapur-s-pomra-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली सहित चार ढेर,भारी मात्रा में हथियार मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली सहित चार ढेर,भारी मात्रा में हथियार मिले
Sat, 26 Nov 2022 06:34 PM IST
आकाश दुबे
पीटीआई, बीजापुर
पीटीआई, बीजापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 26 Nov 2022 06:34 PM IST
सार
पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र के पोमरा जंगल में सुबह करीब साढ़े सात बजे मुठभेड़ उस समय हुई, जब सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई मुठभेड़ में बरामद मारे गए नक्सलियों के शव और अन्य सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली सहित चार माओवादी मारे गए। पुलिस ने चारों के शव बरामद कर लिए हैं। उनकी पहचान कराई जाएगी। वहीं पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान भी बरामद किया है। मुठभेड़ मिरतुर थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नक्सली इन दिनों अपना पीएलजीए सप्ताह मना रहे हैं। इसके चलते बस्तर में फोर्स अलर्ट पर है। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र के पोमरा जंगल में सुबह करीब साढ़े सात बजे मुठभेड़ उस समय हुई, जब सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
विज्ञापन
टीम ने माओवादी समूह के सदस्यों मोहन कडती और सुमित्रा के साथ होने की सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया। बताया गया कि जंगल में उनके करीब 30-40 साथी हैं। ऐसे में पुलिस जवानों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोल दिया। पोमरा जंगल में दोनों ओर से करीब 30 से 40 मिनट तक मुठभेड़ चली।
फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद दो महिला नक्सली सहित चार के शव बरामद हुए। शवों के पास ही बंदूक और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। जवानों ने मौके से विस्फोटक, दवाइयां, नक्सल वर्दी, नक्सली साहित्य, तार आदि बरामद किया है।