{"_id":"68eb7fdf208b9c9e7808f05d","slug":"three-friends-murdered-a-young-man-for-asking-for-a-beedi-and-threw-his-body-into-water-in-abhanpur-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी मांगने पर मच गया खूनी विवाद: तीन दोस्त ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, शव को पानी में फेंका, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीड़ी मांगने पर मच गया खूनी विवाद: तीन दोस्त ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, शव को पानी में फेंका, गिरफ्तार
Sun, 12 Oct 2025 03:46 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 12 Oct 2025 03:46 PM IST
सार
मामूली विवाद कभी-कभी जानलेवा साबित हो जाता है। ऐसा ही मामला थाना अभनपुर क्षेत्र में सामने आया, जहां बीड़ी मांगने पर हुए झगड़े ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महज 24 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में तीनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के थाना अभनपुर क्षेत्र के ग्राम आमनेर में बीड़ी मांगने के मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा हत्या तक पहुंच गया। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
10 अक्टूबर को आमनेर स्थित गोड़ा पुल नाला में युवक का शव पानी में तैरता मिला था। मृतक की पहचान सोनू पाल (26 वर्ष), निवासी ग्राम गातापारा, थाना अभनपुर के रूप में हुई। उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। जांच में सामने आया कि 9 अक्टूबर की रात सोनू पाल शराब दुकान के पास शराब पी रहा था। इसी दौरान उसने सुमित बांदे, अजय रात्रे और गुलशन गायकवाड़ से बीड़ी मांगी। मना करने पर विवाद हो गया।
तीनों आरोपी सोनू को "नशा कराने" के बहाने मोटरसाइकिल से आमनेर नाले के पास ले गए और वहां हाथ-मुक्का, कड़ा और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव को पानी में फेंककर फरार हो गए। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 373/25 धारा 103, 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी

- सुमित बांदे (26 वर्ष), निवासी ग्राम आमनेर, थाना अभनपुर
- अजय रात्रे (24 वर्ष), निवासी ग्राम आमनेर, थाना अभनपुर
- गुलशन गायकवाड़ (26 वर्ष), निवासी मूलतः हाटकेश्वर, जिला धमतरी, हाल ग्राम आमनेर