फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three-day festival in Sirpur: Indian Idol fame and laser show will be main attractions

सिरपुर में तीन दिवसीय महोत्सव: इंडियन आइडल फेम और लेजर शो होगा मुख्य आकर्षण; पहली बार होगा महानदी आरती

Sun, 18 Feb 2024 01:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 18 Feb 2024 01:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह  महोत्सव 24 से 26 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। इसे लेकर तैयारियां जोरो पर हैं।

विज्ञापन
Three-day festival in Sirpur: Indian Idol fame and laser show will be main attractions
सिरपुर लक्ष्मण मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह  महोत्सव 24 से 26 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। इसे लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। इस मौके पर लेजर शो और इंडियन आइडल फेम की प्रस्तुति भी होगी। वहीं पहली बार महानदी आरती आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी कला की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


सिरपुर महोत्सव में स्थानीय और छत्तीसगढ़ी स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के ख्याति प्राप्त लोक कला मंचों से संपर्क किया जा रहा है। सुप्रसिद्ध गायिका आरू साहू, प्रख्यात गायक सुनील सोनी सहित अन्य कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं इंडियन आइडल फेम अभिजीत सांवत की भी प्रतुति देने की संभावना है। इसके अलावा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर के पुरातात्विक इतिहास को लेजर शो के माध्यम से दिखाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


महोत्सव के दौरान पहली बार महानदी आरती आयोजन किया जाएगा, इसके लिए भी तैयारी निर्देश दिए गए हैं। विभिन स्थलों में स्वागत गेट भी बनाया जाएगा। मंदिरों में आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। सिरपुर महोत्सव के आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पार्किंग, शौचालय, पेयजल आदि की चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही। श्रद्धालुओं के लिए स्नान कुंड भी बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने महोत्सव स्थल में स्थाई रूप से बाजार शेड और अन्य विकास कार्यों के लिए भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों में लगे स्ट्रीट लाइट  में लाइटिंग करने के निर्देश दिए हैं। महोत्सव परिसर के अंतर्गत सड़कों का मरम्मत करने कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed