फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three accused of breaking glass of a four-wheeler arrested, the criminals were looking for a major incident

Raipur Crime: चारपहिया वाहन के शीशे तोड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश

Wed, 11 Feb 2026 01:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 11 Feb 2026 01:23 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए चारपहिया वाहन के शीशे तोड़ने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three accused of breaking glass of a four-wheeler arrested, the criminals were looking for a major incident
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए चारपहिया वाहन के शीशे तोड़ने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन घटना को अंजाम देने से पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में क्षेत्र के थानों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


इसी क्रम में 5-6 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के रामनगर वार्ड क्रमांक 024 में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा एक चारपहिया वाहन का शीशा तोड़े जाने की सूचना मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना गुढ़ियारी पुलिस ने पतासाजी के बाद प्रकरण में धनेश्वर सोनवानी (18 वर्ष), शिव सिंह ठाकुर (24 वर्ष) और उकेश बघेल (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed