फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   three accused arrested for robbing bike rider couple in chhattisgarh bemetara

Bemetara: बाइक सवार दंपति को लूटा, फिर बिलासपुर में की मारपीट; लूटे गए माल के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2023 03:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Mar 2023 03:48 PM IST
सार

लूट की वारदात के बाद आरोपियों ने बिलासपुर में भी मारपीट की और रायपुर पहुंच गए। वहां अपने एक साथी को छोड़ने के बाद संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। इस पर रायपुर पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा और जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
three accused arrested for robbing bike rider couple in chhattisgarh bemetara
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दंपति से लूट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने लूट का माल भी बरामद किया है। दंपति को लूटने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ बिलासपुर पहुंचा थे और वहां भी मारपीट की थी। इसके बाद रायपुर भाग गए थे। मामला नांदघाट थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जांजगीर के अकलतरा निवासी संतोषी साहू अपने पति के साथ बाइक से बिलासपुर जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर ग्राम खपरी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, चांदी की पायल और सात हजार रुपये सहित 57 हजार का सामान लूट लिया। 
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू की तो एक बदमाश बिलासपुर निवासी शिवम चोटलिया उर्फ मक्खी लूट के माल के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों बिलासपुर निवासी राजचंदरिया और नागपुर निवासी रितिक गायकवाड के साथ लूट करने की बात स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed