फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   This Diwali all about indigenous products said CAIT Chhattisgarh youth wing coordinator Navneet Singh

'स्वदेशी उत्पादों वाली रही इस बार की दिवाली': कैट छत्तीसगढ़ के समन्वयक अवनीत सिंह बोले- वोकल फॉर लोकल पर फोकस

Tue, 21 Oct 2025 11:19 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 11:19 PM IST
सार

Avneet Singh on CAIT Chhattisgarh: हर वर्ष की तरह इस बार भी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट-CAIT) छत्तीसगढ़ इकाई ने दीपावली के दूसरे दिन अपने प्रदेश कार्यालय पंडरी बस स्टैंड रायपुर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया।

विज्ञापन
This Diwali all about indigenous products said CAIT Chhattisgarh youth wing coordinator Navneet Singh
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स छत्तीसगढ़ के युवा विंग समन्वयक अवनीत सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Avneet Singh on CAIT Chhattisgarh: हर वर्ष की तरह इस बार भी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट-CAIT) छत्तीसगढ़ इकाई ने दीपावली के दूसरे दिन अपने प्रदेश कार्यालय पंडरी बस स्टैंड रायपुर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। मीडिया से चर्चा में कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश समन्वयक एवं युवा प्रभारी अवनीत सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रायपुर और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से व्यापारी शामिल हुए। सब ने आपस में मिलकर एक दूसरे से दिवाली की खुशियां बांटी। एक दूसरे को बधाई और शुभकामनायें देकर उमंग और उत्साह के साथ दीपावली मिलन समारोह मनाया।

विज्ञापन






उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म के बाद यह पहली दिवाली थी। व्यापार के लिए यह बेहतर अवसर था। ग्राहकों के लिए भी बहुत राहत का बाजार था। बहुत सारी चीज सस्ती हुई हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और सराफा क्षेत्र में बहुत अच्छा मार्केट रहा। इस साल लोगों ने खूब खरीदारी की। जीएसटी रिफॉर्म का सीधा-सीधा लाभ देश के लोगों को मिला है। कुल मिलाकर इस बार अच्छी दीपावली मनी। जीएसटी रिफॉर्म से आम जनता भी लाभान्वित हुई है। यह सर्किल चलते रहता है। इस दीपावली में लोगों ने स्वदेशी उत्पाद को हाथों हाथ लिया। वहीं कैट स्वदेशी उत्पादों को लेकर लगातार अभियान भी चला रहा है। "वोकल फॉर लोकल" पर फोकस रहा। 'आया त्यौहार, चलो बाजार' अभियान को हमने जन-जन पहुंचाया। लगातार इस अभियान को चलाते रहे हैं। निश्चित रूप से व्यापारी और आम जनता को इसका लाभ मिला है। 
विज्ञापन


व्यापारी समाज के बीच आपसी सौहार्द, एकता और उत्साह का प्रतीक: परमानंद जैन
कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने बताया कि यह आयोजन व्यापारी समाज के बीच आपसी सौहार्द, एकता और उत्साह का प्रतीक है। दीपावली मिलन समारोह में व्यापारी, उद्योगपति, युवा व्यापारी, महिला उद्यमी एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारी एवं छत्तीसगढ़ के नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा “दीपों का यह पर्व हमें उजाले और सकारात्मकता की ओर अग्रसर करता है। आइए, हम सब मिलकर ‘सशक्त स्वदेशी समृद्ध व्यापारी’ के मंत्र के साथ इस पर्व को एकता, उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष अमर परवानी, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे और कैट छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी, सदस्य और  व्यापारी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed