{"_id":"685d2de8c14834875d09c779","slug":"thieves-stole-rs-44-lakh-in-raigarh-gold-biscuits-cash-and-valuables-missing-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में 44 लाख की चोरी: सोने के बिस्किट, नकदी और कीमती सामान गायब, सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में 44 लाख की चोरी: सोने के बिस्किट, नकदी और कीमती सामान गायब, सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए शातिर
Thu, 26 Jun 2025 05:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Jun 2025 05:20 PM IST
सार
रायगढ़ के सोनिया नगर में चोरों ने 44 लाख रुपये से अधिक की चोरी की। इसमें चार सोने की बिस्किट, 3.4 लाख नकदी और दो अंगूठियां शामिल हैं। शातिर चोरों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी डीवीआर भी चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
इसी मकान में हुई चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले में एक मकान से 44 लाख रुपये से अधिक की चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें सोने की बिस्किट, नकदी और अन्य कीमती सामान चुराया गया। चोरों ने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम देते हुए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए। पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनिया नगर निवासी अनुप अग्रवाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाहर गए थे। इस दौरान उनका बेटा आदित्य अग्रवाल अपने एक दोस्त के साथ घर पर था। 22 जून की रात आदित्य और उसके दोस्त ने पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक ऑर्डर किया और खाने-पीने के बाद दोनों सो गए। अगले दिन सुबह 9 बजे आदित्य का दोस्त अपने घर चला गया। सुबह 11 बजे घर पर काम करने वाला स्टाफ पहुंचा तो उसने देखा कि आदित्य की तबीयत ठीक नहीं थी और वह बात नहीं कर पा रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे आदित्य के दोस्त ने स्टाफ को फोन कर उसकी स्थिति पूछी, तब उसे बताया गया कि आदित्य को परिजन अस्पताल ले जा रहे हैं। रात करीब 8 बजे परिजन घर लौटे।
विज्ञापन
चार सोने की बिस्किट गायब
24 जून की सुबह आदित्य ने भवन के दूसरे तल पर रखी अलमारी की जांच की तो पाया कि उसमें रखा सोने की बिस्किट का पैकेट गायब था, जिसमें चार बिस्किट (प्रत्येक करीब 100 ग्राम) थे। रात 8 बजे माता-पिता के घर लौटने पर आदित्य ने उन्हें इसकी जानकारी दी, जिससे परिवार स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन
नकदी और सोने की अंगूठी चोरी
अनुप अग्रवाल ने बताया कि कार्यालय की अलमारी का एक दरवाजा और दराज खुला था। उसमें रखे 3 लाख 40 हजार रुपये नकद और दो सोने की अंगूठियां (मूल्य करीब 1 लाख रुपये) भी गायब थी। अज्ञात चोरों ने इस चोरी को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया।
सीसीटीवी का डीवीआर गायब
प्रार्थी की पत्नी श्यामा अग्रवाल ने अपने अतिथि बुटिक संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पाया कि डीवीआर और पीओई स्विच गायब थे। साथ ही सभी कैमरे और तार अस्त-व्यस्त थे। चोरों ने सबूत मिटाने के लिए सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस जांच में जुटी
चोरी की इस बड़ी घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस घर पर काम करने वाले स्टाफ से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।