फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thieves stole gold and silver jewelery and cash while in power

CG: सक्ति में सूने पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी रकम चोरी

Sat, 19 Oct 2024 12:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: श्याम जी. Updated Sat, 19 Oct 2024 12:57 PM IST
सार

सक्ति जिले में सूने पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। सोने-चांदी के जेवरात सहित चोरों ने नकदी रकम चुरा ली। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
Thieves stole gold and silver jewelery and cash while in power
सूने मकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालखरौदा थाना क्षेत्र के आमनदुला गांव में एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी रकम तीन लाख रुपये की चोरी कर ली।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, आमनदुला निवासी दुखीराम यादव अपनी पत्नी को लेकर दर्राभाटा इलाज के लिए गया हुआ था। मकान में ताला लगा हुआ था, जब इलाज कराकर वापस लौटे तो चोरी होने की जानकारी मिली। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे कमरे में रखे अलमारी से 50 हजार रुपये नकदी, 48 तोला चांदी और 22 ग्राम सोना लगभग तीन लाख रुपये की चोरी कर ली।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मालखरौदा थाने में दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मालखरौदा थाना क्षेत्र में एक माह के भीतर यह पांचवीं चोरी हुई है। पुलिस चोर को पकड़ने में नाकाम होने पर गांव के लोगों ने आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed