{"_id":"64d1ea44c203d7912c0b0c56","slug":"thieves-steal-diesel-and-coal-in-secl-mine-in-korba-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Watch Video : कोरबा एसईसीएल खदान में पिकअप लेकर चोरी करने पहुंचे चोर, सीसीटीव कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Watch Video : कोरबा एसईसीएल खदान में पिकअप लेकर चोरी करने पहुंचे चोर, सीसीटीव कैमरे में कैद
Tue, 08 Aug 2023 01:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:28 PM IST
सार
एसईसीएल कोरबा में चोरी करने का एक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
चोरी का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसईसीएल कोरबा की खदानों पर डीजल चोरों का साया फिर से मंडराने लगा है। कुछ दिन की शांति के बाद डीजल चोर फिर से खदान एरिया में घूमने लगे हैं। रात में एसईसीएल के भीमकाय डंपर डोजर से डीजल निकालने कुसमुंडा खदान में घुसे चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसईसीएल ने डीजल और कोयला चोरी रोकने के लिए त्रिपुरा राइफल्स के जवानों को तैनात कर रखा है। बावजूद इसके चोरी पर अंकुश लगाने में जब वे सफल नहीं हुए, तब एसईसीएल की विजिलेंस टीम ने क्षेत्र का दौरा कर खदान एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगवाए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया। कुछ दिन तक तो डीजल की चोरी बंद रही, लेकिन अब सीसीटीवी में कैद इस वीडियो को देखने के बाद लग रहा है कि चोरों ने एक बार फिर से अपना काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन