फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thieves steal diesel and coal in SECL mine in Korba

Watch Video : कोरबा एसईसीएल खदान में पिकअप लेकर चोरी करने पहुंचे चोर, सीसीटीव कैमरे में कैद

Tue, 08 Aug 2023 01:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 08 Aug 2023 01:28 PM IST
सार

एसईसीएल कोरबा में चोरी करने का एक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Thieves steal diesel and coal in SECL mine in Korba
चोरी का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसईसीएल कोरबा की खदानों पर डीजल चोरों का साया फिर से मंडराने लगा है। कुछ दिन की शांति के बाद डीजल चोर फिर से खदान एरिया में घूमने लगे हैं। रात में एसईसीएल के भीमकाय डंपर डोजर से डीजल निकालने कुसमुंडा खदान में घुसे चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एसईसीएल ने डीजल और कोयला चोरी रोकने के लिए त्रिपुरा राइफल्स के जवानों को तैनात कर रखा है। बावजूद इसके चोरी पर अंकुश लगाने में जब वे सफल नहीं हुए, तब एसईसीएल की विजिलेंस टीम ने क्षेत्र का दौरा कर खदान एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगवाए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया। कुछ दिन तक तो डीजल की चोरी बंद रही, लेकिन अब सीसीटीवी में कैद इस वीडियो को देखने के बाद लग रहा है कि चोरों ने एक बार फिर से अपना काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed