फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thieves steal dial 112 police car in Bilaspur

Bilaspur News : लापरवाह पुलिसकर्मी ले रहे थे चाय की चुस्कियां, चोरों ने गाड़ी चुराकर घूमा पूरा शहर

Thu, 10 Aug 2023 06:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Aug 2023 06:47 PM IST
सार

बिलासपुर में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी चुरा ली और उसे लेकर शहर में घूमते रहे। एक दुकान से टकराने के बाद बदमाश गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Thieves steal dial 112 police car in Bilaspur
डायल 112 पुलिस वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहां चोरी, हत्या और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यहां तक कि चोर डायल 112 गाड़ी को चुरा ले गए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों की सहायता करने वाली पुलिस कितनी सक्रिय है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह डायल 112 के लापरवाह पुलिसकर्मी गाड़ी खड़ी करके महाराणा प्रताप चौक पर चाय पीने रुके हुए थे। इस बीच बदमाश युवक उनकी गाड़ी लेकर भाग गये। युवक पुलिस की गाड़ी लेकर शहर में घूम रहे थे। कुछ समय बाद गाड़ी जूनी लाइन में एक निजी दुकान के सामने क्षतिग्रस्त हालत में मिली। बताया जा रहा है गाड़ी दुकान से टकराने के बाद युवक गाड़ी को छोड़कर वहां से भाग गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस गाड़ी को थाने ले गई। इस पूरे मामले पर डायल 112 के ड्राइवर व आरक्षक को कोतवाली थाने में तलब कर पूछताछ की गई। वहीं, बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed