{"_id":"64eb32207fd04a79140dc6e4","slug":"thief-death-by-beating-in-raipur-10-accused-arrested-in-police-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में चोर को रस्सी से बांधकर रातभर पीटा: इलाज के दौरान मौत, नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में चोर को रस्सी से बांधकर रातभर पीटा: इलाज के दौरान मौत, नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
Sun, 27 Aug 2023 04:53 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 27 Aug 2023 04:53 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में लोगों ने एक चोर को पकड़कर रातभर जमकर पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। चोर सूने घर में चोरी करने के लिए घुसा हुआ था। मौके पर लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में लोगों ने एक चोर को पकड़कर रातभर जमकर पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। चोर सूने घर में चोरी करने के लिए घुसा हुआ था। मौके पर लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चोर को गंभीर हालत मे मेकाहारा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में नाबालिग समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मृतक चोर का नाम राजेश रैला है। उसने बीती रात को चंदखुरी में तुलाराम धीवर के घर में चोरी की घटना की अंजाम दिया। चोर मोबाइल को चुरा कर भाग रहा था। इस दौरान घर वालों के जग जाने से मोहल्ले में हल्ला मच गया। जिससे लोगों ने चोर को पकड़ लिया। उसे शबक सीखने के लिए हाथ पैर बांधकर जमकर पीटा।
विज्ञापन
हत्या के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार
मामले में थाना मंदिर हसौद के टीआई रोहित मानेकर ने बताया कि लोगों ने चोर को करीब 3 बजे रात को पकड़ा। वहीं उसे रस्सी से बांधकर रातभर बेदम पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस सुबह में घटना स्थल पर पहुंची। इसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में नाबालिग समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन