{"_id":"681ef86347b02331200dc896","slug":"these-trains-passing-through-chhattisgarh-canceled-see-schedule-here-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, यहां देखें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, यहां देखें शेड्यूल
Sat, 10 May 2025 12:25 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 10 May 2025 12:25 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के अंतर्गत रांची नगर में सिरम टोली चौक पर 4-लेन एलिवेटेड रोड सह रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के अंतर्गत रांची नगर में सिरम टोली चौक पर 4-लेन एलिवेटेड रोड सह रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह कार्य पांच से 30 मई 2025 तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके वजह से ट्रेनें रद्द की गई है।
रद्द की गई ट्रेनें
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
विज्ञापन
रद्द की गई ट्रेनें
- 12, 14, 19, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई को 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द।
- 13, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई को 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द।
- 11 से 26 मई तक 18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
- 11, 13 और 16 मई को 18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ईब, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी और कटक होकर चलेगी।
- 16 मई को 18477 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा और ईब होकर चलेगी।