फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   There will be change in Chhattisgarh Congress

छत्तीसगढ़ कांग्रेस: मरकाम बोले- प्रदेश अध्यक्ष बदलने का काम हाईकमान का, जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाऊंगा

Tue, 04 Apr 2023 11:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 04 Apr 2023 11:04 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस और बीजेपी में बदलाव को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता इस मामले में दोनों एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन
There will be change in Chhattisgarh Congress
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस और बीजेपी में बदलाव को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता इस मामले में दोनों एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जहां बीजेपी नेताओं के दिल्ली जाने पर सीएम भूपेश समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा, तो वहीं अब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के दिल्ली कूच पर बीजेपी के नेता तंज कस रहे हैं। 

विज्ञापन


एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को सूरत गए तो, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत दिल्ली गए हुए हैं। हालांकि पीसीसी चीफ मोहन मरकाम दिल्ली नहीं गए हैं। वे अपने गृहग्राम कोंडागांव में ही हैं। उनके दिल्ली नहीं जाने पर बीजेपी नेता चुटकी ले रहे हैं। 
विज्ञापन


 हाईकमान का हर निर्देश सर्वमान्य: मरकाम 
दूसरी ओर मरकाम ने कहा कि जब दिल्ली से वरिष्ठ नेताओं का न्यौता आएगा, तभी वह दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बदलने का कार्य हाईकमान का होता है। पार्टी हाईकमान का जो भी आदेश होगा, मैं उसका पालन करूंगा। पार्टी ने मुझे पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी दी थी, जिसे मैंने 4 साल तक पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। हाई कमान का हर निर्देश सर्वमान्य है, जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाऊंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में सात महीना शेष
छत्तीसगढ़ में चुनावी साल है। विधानसभा चुनाव होने में केवल सात महीने ही बचे हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों हीं पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। अपने-अपने स्तर पर पार्टी नेताओं को अहम जिम्मेदारी देने और बदलाव करने में लगी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली में पार्टी नेताओं की बैठक लेने वाले हैं। इसमें पीसीसी चीफ का फैसला हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed