फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Theft tricks learned from social media reels: 8 incidents solved, goods worth 28 lakhs seized, 7 arrested

सोशल मीडिया रील्स से सीखी चोरी की ट्रिक: 8 वारदातों का खुलासा, 28 लाख का माल जब्त,हिस्ट्रीशीटर समेत 7 गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 01:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 11 Feb 2026 01:17 PM IST
सार

रायपुर जिले के शहर और आसपास के इलाकों में ज्वेलरी दुकानों व सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने आठ अलग-अलग चोरी के मामलों का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन
Theft tricks learned from social media reels: 8 incidents solved, goods worth 28 lakhs seized, 7 arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के शहर और आसपास के इलाकों में ज्वेलरी दुकानों व सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने आठ अलग-अलग चोरी के मामलों का पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर संजय नेताम उर्फ गोलू समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम, मोटरसाइकिल समेत करीब 28 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया रील्स देखकर चोरी के नए तरीके सीखते थे और फिर ज्वेलरी दुकानों में ग्राहक बनकर लॉकेट या मंगलसूत्र देखने के बहाने जेवर लेकर फरार हो जाते थे। इसके अलावा सूने मकानों की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। यह गिरोह थाना खम्हारडीह, डी.डी. नगर, पुरानी बस्ती, पंडरी, विधानसभा, आरंग और जिला बलौदा बाजार के पलारी क्षेत्र में सक्रिय था। खम्हारडीह और डी.डी. नगर में सूने मकानों से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी की गई थी। पुरानी बस्ती क्षेत्र में भी घर का ताला तोड़कर लॉकर से सोना-चांदी और नकदी पार की गई।
विज्ञापन


आरंग और पलारी में आरोपियों ने ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे आरोपी ने सोने के लॉकेट दिखाने के दौरान जेवर चोरी कर लिए और साथी के साथ बाइक से फरार हो गए। पंडरी क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल भी चोरी की गई थी। विधानसभा क्षेत्र में भी शादी समारोह में गए परिवार के सूने घर से ताला तोड़कर जेवरात और नगदी चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर), पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) के निर्देशन में एसीसीयू और संबंधित थानों की छह टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और हाल ही में जेल से छूटे आरोपियों की जानकारी जुटाई। तकनीकी विश्लेषण और डाटा बेस की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। खम्हारडीह और डी.डी. नगर के मामलों में गिरफ्तार संजय नेताम उर्फ गोलू थाना सिविल लाइन का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके कब्जे से लगभग 18 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।


पुरानी बस्ती के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब दो लाख रुपये के जेवरात और नगदी बरामद की गई। आरंग, पंडरी और पलारी से जुड़े मामलों में तीन आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़कर लगभग पांच लाख रुपये का माल जब्त किया गया। विधानसभा क्षेत्र के प्रकरण में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और नगदी बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में सक्रिय अन्य गिरोहों की भी जांच की जा रही है और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed