{"_id":"6a3a1b93013a309ffe0e4e8f","slug":"theft-of-9-lakh-at-female-judge-s-house-solved-two-accused-arrested-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया: बैकुंठपुर में महिला जज के घर नौ लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने नाबालिगों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरिया: बैकुंठपुर में महिला जज के घर नौ लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने नाबालिगों को पकड़ा
Tue, 23 Jun 2026 11:07 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
महिला जज के घर नौ लाख की चोरी का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरिया जिला मुख्यालय में सिटी कोतवाली पुलिस ने उस बहुचर्चित चोरी की घटना का खुलासा किया है, जिसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने स्थित एक महिला न्यायाधीश के बंगले से लाखों के जेवरात और कीमती सामान चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने सूरजपुर जिले से दो नाबालिगों को पकड़ा है, जिनके पास से चोरी की गई अधिकांश सामग्री बरामद हुई है। हालांकि, दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
यह घटना बीते 4 जून को हुई थी। चोरों ने महिला जज के बंगले को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात, कीमती घड़ियां, मोबाइल फोन और एक आईपैड सहित कुल लगभग 9 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। इस वारदात ने स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था, क्योंकि घटना स्थल पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बेहद करीब था।
विज्ञापन