फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Theft of 450 kg silver electrical wire exposed, five accused including scrap dealer arrested

सीजी: बिजली के 450 किलोग्राम सिल्वर तार की चोरी का खुलासा, कबाड़ी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 06:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 27 Sep 2026 06:51 PM IST
सार

जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरियारी इलाके में पुलिस ने 11 केवी सिल्वर बिजली तार चोरी के मामले में सामान खरीदने वाले कारोबारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Theft of 450 kg silver electrical wire exposed, five accused including scrap dealer arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरियारी इलाके में पुलिस ने 11 केवी सिल्वर बिजली तार चोरी के मामले में सामान खरीदने वाले कारोबारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 450 किलोग्राम सिल्वर तार और वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो पिकअप वाहन जब्त की है। जब्त सामान और वाहन की कुल कीमत लगभग 4.85 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में खोखरा निवासी अविनाश थवाईत उर्फ मोटू, उरकुरा निवासी दीपांशु कूड़ापे उर्फ चिकी, सनी सिंह, राजेंद्र कुमार उर्फ चाचा और रायपुर के शीतलापारा (खमतराई) निवासी पप्पू कोल शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पोल्ट्री फार्म के कनेक्शन से तार चोरी
पुलिस के अनुसार कुरियारी डोंगाघाट से कुरियारी मुख्य मार्ग पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बिजली आपूर्ति के लिए 11 खंभे लगाए गए थे। इन खंभों के सहारे 11 केवी सिल्वर तार बिछाया गया था। बीते 25 सितंबर की सुबह जब पोल्ट्री फार्म संचालक मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि खंभों पर लगा लगभग 450 किलोग्राम सिल्वर तार गायब था। पीड़ित फार्म संचालक ने तत्काल इस की शिकायत शिवरीनारायण थाने में दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप वाहन के सुराग से सुलझी गुत्थी
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक बोलेरो पिकअप वाहन का उपयोग किया गया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने वाहन चालक अविनाश थवाईत उर्फ मोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अविनाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली तार चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उसने पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी किया हुआ तार रायपुर के उरकुरा स्थित सृष्टि मेटालिक में बेचा था। अविनाश से मिली जानकारी के आधार पर शिवरीनारायण थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी पप्पू कोल के कब्जे से पूरा 450 किलोग्राम सिल्वर तार बरामद कर लिया। साथ ही, चोरी में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed