{"_id":"68e4d64eb747828e6d046e43","slug":"theft-at-axis-bank-kiosk-branch-in-raigarh-thieves-flee-with-property-worth-27-thousand-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Crime News: रायगढ़ में एक्सीस बैंक कियोस्क शाखा में चोरी, 27 हजार की संपत्ति ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Crime News: रायगढ़ में एक्सीस बैंक कियोस्क शाखा में चोरी, 27 हजार की संपत्ति ले उड़े चोर
Tue, 07 Oct 2025 02:29 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:29 PM IST
सार
रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक्सीस बैंक की कियोस्क शाखा का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना में 20 हजार रुपये नगद और सात हजार का प्रिंटर चोरी हो गया।
विज्ञापन
पुलिस थाना लैलूंगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक्सीस बैंक की कियोस्क शाखा का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना में 20 हजार रुपये नगद और सात हजार का प्रिंटर चोरी हो गया।
जानकारी के अनुसार, कुंजलता साह ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे अपने साथी प्रियंका राठिया के साथ ग्राम झगरपुर में किराये के मकान में एक्सीस बैंक शाखा पत्थलगांव से संचालित उप-शाखा कियोस्क शाखा को डेढ़ साल से चला रहे थे।
कुंजलता ने बताया कि चोरी की घटना 5 से 6 अक्टूबर की सुबह 7 बजे के बीच हुई। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नगद रकम और प्रिंटर चोरी कर लिया। पुलिस ने कुंजलता साह की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।