फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   the wife hatched a horrific plan to murder her husband with her lover in Kharora

सड़क हादसे का नाटक, साजिश में छिपी थी हत्या…: खरोरा में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की खौफनाक योजना

Sun, 01 Mar 2026 12:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Mar 2026 12:29 PM IST
सार

राजधानी रायपुर से लगे खरोरा इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। जिस मौत को पहले सड़क हादसा समझा जा रहा था, वह दरअसल सोची-समझी साजिश निकली।

विज्ञापन
the wife hatched a horrific plan to murder her husband with her lover in Kharora
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर से लगे खरोरा इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। जिस मौत को पहले सड़क हादसा समझा जा रहा था, वह दरअसल सोची-समझी साजिश निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


शनिवार को थाना खरोरा में भागवत सारथी ने सूचना दी कि उसके छोटे भाई किशोर का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की। परिजनों ने शुरुआत से ही हत्या की आशंका जताई और बताया कि शव को घसीटकर वहां फेंका गया प्रतीत हो रहा है। प्रथम जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान जो कहानी सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी का लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक युवक से प्रेम संबंध था। पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। जब इस रिश्ते की भनक किशोर को लगी, तो पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 9 बजे पत्नी ने बहन को लाने के बहाने किशोर को ग्राम बिठिया भेजा। इसी दौरान खरोरा-रायपुर मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने थार वाहन से किशोर की बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की सघन जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया।


मामले में षड्यंत्रपूर्वक हत्या का प्रकरण दर्ज कर मृतक की पत्नी समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त थार वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed