फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The first meeting of Bilaspur Municipal Corporation will be held next week

CG: बिलासपुर नगर निगम की पहली सभा अगले सप्ताह, 1089 करोड़ का बजट प्रस्तावित; एजुकेशन हब पर फोकस

Thu, 10 Apr 2025 03:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Apr 2025 03:24 PM IST
सार

इस बार नगर निगम का बजट 1089 करोड़ रुपये का प्रस्तावित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 38 करोड़ रुपये अधिक है। बजट में इस बार एजुकेशन हब विकसित करने की योजना को विशेष स्थान दिया गया है।

विज्ञापन
The first meeting of Bilaspur Municipal Corporation will be held next week
नगर निगम बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम बिलासपुर में चुनाव के बाद पहली सामान्य सभा बैठक अगले सप्ताह आयोजित हो सकती है। इसके लिए निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 15 अप्रैल की तिथि सामान्य सभा के लिए संभावित की गई है। वहीं, सभापति ने भी निगम आयुक्त अमित कुमार को पत्र लिखकर सामान्य सभा आयोजित करने की औपचारिक पहल कर दी है।

विज्ञापन


इस बार नगर निगम का बजट 1089 करोड़ रुपये का प्रस्तावित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 38 करोड़ रुपये अधिक है। बजट में इस बार एजुकेशन हब विकसित करने की योजना को विशेष स्थान दिया गया है। साथ ही शहर में जल संकट से निपटने के लिए दीर्घकालीन रणनीति पर भी जोर रहेगा। हालांकि निकाय चुनाव के बाद निगम की पहली सामान्य सभा से पहले कांग्रेस की ओर से अब तक नेता प्रतिपक्ष की घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन


यह स्थिति कांग्रेस की आंतरिक खींचतान और रणनीतिक असहमति को दर्शा रही है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका सामान्य सभा में बेहद अहम मानी जाती है, क्योंकि बजट सत्र में जनहित के मुद्दों को मजबूती से रखने और सत्ता पक्ष को घेरने का दारोमदार विपक्ष पर ही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed