फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The child died due to electrocution in Shakti

मंडप सजाने के चक्कर में गई जान: पेड़ से गिरा और 11केवी करंट की चपेट में आया बालक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Tue, 28 Mar 2023 01:35 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 01:35 PM IST
सार

शादी का मंडप सजाने के लिए बालक पेड़ पर चढ़कर टहनियों को तोड़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरने लगा। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
The child died due to electrocution in Shakti
सक्ती में करंट की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

सक्ती जिले में करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। हरिद्वार थाना क्षेत्र के डूमरपारा गांव में जहां एक तरफ शादी का मंडप सजने वाला था वहीं, मंडप सजाने के लिए नाबालिग बालक पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रहा था। इसदौरान वह नीचे गिर गया और पेड़ के पास से गुजरी 11केवी के तार की चपेट के आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक का नाम संतोष यादव उम्र 17 साल निवासी डूमरपारा का रहने वाला है। थाना प्रभारी राजेश पटेल से मिली जानकारी अनुसार सीएचसी अस्पताल बाराद्वार से सूचना मिली की एक 17 वर्षीय बालक की करंट की चपेट में आने पर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


परिजनों से  पूछताछ करने पर पता चला की गांव में पारिवार की शादी के लिए मंडप सजाने के लिए गांव के अन्य लोगों के साथ संतोष सुबह 8 बजे गया हुआ था। जामुन के पेड़ में चढ़कर टहनियां काट रहा था तभी पैर के नीचे वाला टहनी संतोष का भार नहीं सह पाया और टूट गई जिससे वह नीचे गिरने लगा। पेड़ के नीचे से होकर गुजरी 11 केवी की तर की चपेट में आ गया और बेहोश होकर खेत में जा गिरा। जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया जिसमें डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ने पढ़ाई लिखाई छोड़कर रोजी मजदूरी का काम करता था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है गांव में शोक की लहर है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed