{"_id":"68ad5ec32b69111b810c57d8","slug":"the-balcony-of-a-house-under-construction-collapsed-worker-trapped-under-the-debris-was-seriously-injured-refe-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्ति: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबा मजदूर गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्ति: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबा मजदूर गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर
Tue, 26 Aug 2025 02:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:48 PM IST
सार
सक्ती जिले मे सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधी मकान मे ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मकान का छज्जा भारभराकर गिर गया। हादसे मे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सक्ती जिले मे सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधी मकान मे ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मकान का छज्जा भारभराकर गिर गया। हादसे मे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। मामला डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम ठनगन का है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गणेश राम सुरेश कुमार टंडन के निर्माणाधीन मकान में ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मकान का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और वहां काम कर रहा युवक मलबे के नीचे दब गया। मलबे के नीचे दबे युवक की पहचान योगराज यादव (35 वर्ष) निवासी ग्राम मिरौनी, थाना चंद्रपुर के रूप में हुई है। जैसे ही छज्जा गिरने की आवाज आई, आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़े और बड़ी मशक्कत के बाद युवक को मलबे के नीचे से बाहर निकाला। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को तत्काल डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डभरा 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुँची और पूरी स्थिति की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन