फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tenders of 9 contractors of Jal Jeevan Mission cancelled, progress of works to be strictly monitored in CG

Chhattisgarh: जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, 9 ठेकेदारों के टेंडर निरस्त

Thu, 31 Jul 2025 12:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 31 Jul 2025 12:16 PM IST
सार

कलेक्टर ने 9 ठेकेदारों के टेंडर निरस्त कर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि इस मिशन में किसी भी प्रकार की शिथिलता सहन नहीं की जाएगी।
 

विज्ञापन
Tenders of 9 contractors of Jal Jeevan Mission cancelled, progress of works to be strictly monitored in CG
जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल जीवन मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कड़ा रुख अपनाते हुए लापरवाही और धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने 9 ठेकेदारों के टेंडर निरस्त कर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि इस मिशन में किसी भी प्रकार की शिथिलता सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई इस समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, सभी एसडीओ, सब इंजीनियर और ठेकेदार उपस्थित थे। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


कलेक्टर चतुर्वेदी ने सख्त लहजे में कहा, "मिशन मोड में संचालित इस योजना के कार्य समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। हर माह प्रगति की समीक्षा और भौतिक सत्यापन के आधार पर मूल्यांकन होगा। जहां भी कार्य अपूर्ण या धीमी गति से पाया जाएगा, वहां अनुबंध शर्तों के तहत कार्रवाई होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर निरस्त किए गए ठेकेदारों की सूची
  • मे. गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी
  • मे. जितेश्वर साहू
  • मे. अजय सेल्स
  • मे. मुकुल मन्नत कंस्ट्रक्शन
  • मे. आशीष ट्रेडर्स एंड कंस्ट्रक्शन, रायगढ़
  • दुर्गेश चंद्रा
  • मे. हरिकृष्णा कंस्ट्रक्शन
  • मे. हीरादेवी, जांजगीर-चांपा
  • मे. के.पी. राठौर, जांजगीर-चांपा

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें तुरंत पंचायतों को हैंडओवर किया जाए, इसके लिए सीईओ जनपद और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम मापदंडों के अनुसार स्थल का भौतिक सत्यापन करें। जल स्रोत की अनुपलब्धता वाले क्षेत्रों में बोर खनन कर वैकल्पिक जल स्रोत सुनिश्चित किया जाए। क्रेडा द्वारा संचालित सोलर विलेज योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर फंक्शनल नल कनेक्शन दिए जाएं। एक ही स्थान पर दो बार खुदाई से बचने के लिए सिंगल और मल्टी विलेज स्कीम में ठेकेदार आपसी समन्वय से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed