फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ten years jail to central university profesor

पत्नी की हत्या मामले में प्रोफेसर को दस साल कैद

Wed, 28 Jan 2015 05:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Wed, 28 Jan 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
ten years jail to central university profesor

केंद्रिय विवि के एक प्रोफेसर को अदालत ने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दस साल की कैद और दो सौ रूपये जुर्माने की सजा सुनाई है। प्रोफेसर की पत्नी ने वर्ष 2013 में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में हुई।

विज्ञापन


 16 मई 2013  को केंद्रिय विवि में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात हीरालाल यादव ने रायपुर निवासी आशा यादव से प्रेम विवाह किया। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। पती-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता गया और 26 जुलाई 2013 को आशा पति का घर छोड़कर अपने मायके चली गई। एक दिन बाद उनके पति प्रोफेसर हीरालाल यादव ने आशा को फोन किया और घर आने को कहा। 
विज्ञापन


28 जुलाई 2013 को आशा घर वापस लौटी। उस रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर विवाद हो गया। आशा ने गुस्से में आकर कोनी स्थित आवास में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रोफेसर यादव ने इसकी सूचना कोनी थाने में दी। आशा के परिजनों ने प्रोफेसर यादव पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया और बाद में पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ 302 और 201 का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए प्रोफेसर यादव को धारा 306 के तहत दोषी करार देते हुए दस साल सश्रम कारावास और दो सौ रूपए जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed