फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Teachers take out Nyay Padyatra to solve salary anomalies

Bijapur: न्याय पदयात्रा निकाल शिक्षकों ने भरी हुंकार, बोले- वेतन विसंगतियां जल्द की जाएं दूर, दिया मांगपत्र

Thu, 02 Mar 2023 05:18 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 05:18 PM IST
सार

वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए गुरुवार को शिक्षकों ने न्याय पदयात्रा निकाल विरोध जताया।  हाथों में बैनर और तख्ती लेकर शिक्षकों ने नारेबाजी की। इस दौरान सीएम के नाम मांग पत्र भी सौंपा।

विज्ञापन
Teachers take out Nyay Padyatra to solve salary anomalies
फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर किया गया न्याय पदयात्रा का आयोजन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने न्याय पदयात्रा निकाली। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के झंडे तले निकली पदयात्रा में जिले भर से आये करीब एक हजार शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इसदौरान नारेबाजी करते हुए शिक्षकों ने सीएम के नाम तहसीलदार को मांग पत्र भी सौंपा।

विज्ञापन


बुधवार को जिला मुख्यालय में फेडरेशन ने प्रांतीय आव्हान पर एक दिवसीय न्याय पदयात्रा का आयोजन किया था। इस पदयात्रा में शामिल होने आये फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि सहायक समग्र शिक्षक फेडरेशन संविलियन समय से हो वेतन विसंगति की मांग को लेकर लगातार संघर्षरत हैं। 
विज्ञापन


इसे लेकर हमेशा आश्वासन मिला हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले वर्ग तीन के साथ धोखा व एक व दो को लाभ कहकर 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर क्रमोन्नति वेतनमान का उल्लेख अपने घोषणापत्र में शामिल किया था और वेतन विसंगति दूर करने का आश्वासन दिया था। वहीं, 5 सितंबर 2021 को वादा निभाओ रैली कर विधानसभा घेराव के दिन सीएम ने कमेटी बनाकर तीन माह के भीतर वेतन विसंगति दूर करने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अनिश्चित कालीन आंदोलन 2021 में मुख्यमंत्री द्वारा फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर कहा था, आप बच्चों की चिंता करो, और आप लोगों की चिंता मैं करता हूँ। कहकर शीघ्र ही मांगों का निराकरण करने का आश्वासन दिया था। इसके अलावा समय-समय पर आंदोलन ज्ञापन व मुख्यमंत्री व मंत्रियों से चर्चा व समर्थन पत्र के माध्यम से वेतन विसंगती दूर करने की मांग की गई। जिसमें सरकार द्वारा वादों को शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन ही मिला। उन्होंने बताया कि चूंकि अब सरकार का अंतिम बजट पेश होने वाला हैं। बावजूद अब तक मांग पूरी नहीं हुई है। 


वहीं, प्रदर्शन के दौरान प्रान्त उपाध्यक्ष सहित जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम झाड़ी, संगठन मंत्री महेश शेट्टी, रामकृष्ण साहू, कार्यकरणी जिलाध्यक्ष रमन झा ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत मे प्रांतीय पदाधिकारियों को बस्तर की कलाकृति भेंट की गईं। इस अवसर पर राकेश गिरी, इकबाल खान, बाबूलाल गांधरला, मोहसीन खान, शांतिलाल वर्मा, शेखर अप्पा, कमल नारायण कुंजाम, महेश यालम, शेख आसम, राजन्ना अनाकारी, अनिल झाड़ी, गोपाल कृष्ण पांडेय, तौकीर खान सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed