{"_id":"6565b21b84218545a8083152","slug":"t20-match-2023-ind-vs-aus-match-on-december-1-in-raipur-long-line-for-tickets-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 Match 2023: रायपुर में एक दिसंबर को IND vs AUS मैच, टिकट के लिए क्रिकेट प्रेमियों की लगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T20 Match 2023: रायपुर में एक दिसंबर को IND vs AUS मैच, टिकट के लिए क्रिकेट प्रेमियों की लगी लंबी लाइन
Tue, 28 Nov 2023 02:55 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:55 PM IST
सार
T20 Match 2023: वहीं आज से ऑफलाइन टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। टिकट को लेकर काउंटर में स्टूडेंट्स की भारी भीड़ उमड़ी है। यह टिकट स्टूडेंट को एक हजार रुपए में मिल रहा है। जिसे खरीदने के लिए स्टूडेंट लंबी कतार में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
टिकट के लिए क्रिकेट प्रेमियों की लगी लंबी लाइन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिवसीय टी 20 मैच एक दिसंबर को खेला जाएगा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-आस्ट्रेलिया के बीच शाम सात बजे से खेला जाएगा। इसके लिए टिकट बिक्री शुरू हो गई है। मैच की टिकट ऑनलाइन बुकिंग जा रही है। वहीं आज से ऑफलाइन टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। टिकट को लेकर काउंटर में स्टूडेंट्स की भारी भीड़ उमड़ी है। यह टिकट स्टूडेंट को एक हजार रुपए में मिल रहा है। जिसे खरीदने के लिए स्टूडेंट लंबी कतार में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच को देखने के लिए प्रदेशवासियों में काफी उत्साह है। वहीं इस मैच की टिकट बिक्री का समय 11 बजे से सरदार बालवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में शुरू हो गया है, लेकिन टिकट को लेकर क्रिकेट प्रेमियों ने सुबह 6 बजे से ही लाइन में लग गए। टिकट काउंटर में छात्रों की लंबी लाइन लगी हुई है। वही इंदौर स्टेडियम रायपुर में अभी भी टिकट बिक्री का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
छात्रों के लिए इस मैच में विशेष छूट दिया गया है। उन्हें एक हजार रुपए में टिकट दिया जा रहा है। इसके लिए छात्रों को पहचान पत्र दिखाना होगा और पहचान पत्र की एक फोटो कॉपी भी काउंटर में जमा करना पड़ेगा। इसके बाद ही उन्हें टिकट मिलेगी। दोनों टीमों के खिलाड़ी 29 नवंबर को रायपुर पहुंच जाएंगे। इसके बाद उनका अभ्यास जारी रहेगा, जिस होटल में रुक रहे क्रिकेटर वहां सुरक्षा को लेकर कड़ी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन