फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   system weakened in Chhattisgarh, now there will be heavy rain from this day in CG

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में कमजोर हुआ सिस्टम, अब इस दिन से होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी संकेत

Mon, 12 Aug 2024 10:31 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 12 Aug 2024 10:31 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी भागों में बारिश की गतिविधि कम हो गई है। वही सरगुजा संभाग में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग  के अधिकांश जगहों को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
system weakened in Chhattisgarh, now there will be heavy rain from this day in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी भागों में बारिश की गतिविधि कम हो गई है। वही सरगुजा संभाग में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग  के अधिकांश जगहों को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर श्री गंगानगर, दिल्ली, दीघा से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के सरगुजा संभाग में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट नहीं बताया कि इन दिनों छत्तीसगढ़ में मानसून सिस्टम कमजोर हो गया है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं सरगुजा संभाग में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। 
विज्ञापन


बीते दिनों रविवार की शाम राजधानी रायपुर में अच्छी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं आज आकाश आंशिक मेघमय में रहने की संभावना है। शाम तक गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही बिलासपुर संभाग के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed