फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   swarupanand_comment_arresting

फेसबुक पर टिप्पणी करने पर गिरफ्तारी

Mon, 21 Jul 2014 03:20 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
swarupanand_comment_arresting

छत्तीसगढ के कबीरधाम जिले में फेसबुक पर शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद के खिलाफ कथित रुप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


शंकराचार्य स्वरुपानंद इन दिनों कबीरधाम में चातुर्मास कर रहे हैं।

हिंदू धर्म में बरसात के चार महीनों तक किसी एक ही स्थान पर रह कर खास तरीके के धार्मिक आयोजन को चातुर्मास कहा जाता है।

फेसबुक पर टिप्पणी

swarupanand_comment_arresting

थानाप्रभारी जेएस सग्गू का कहना है - “शंकराचार्य के चातुर्मास के दौरान चातुर्मास आयोजन समिति ने फेसबुक पर एक पन्ना बनाया है, जिसे लगातार अपडेट किया जाता है।”

आरोप है कि इसी पन्ने पर 22 साल के रवींद्र केसरी और 24 साल के मुरली श्रीवास ने शंकराचार्य के खिलाफ कथित रुप से अभद्र टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों के खिलाफ प्रदर्शन

swarupanand_comment_arresting

इसके बाद चातुर्मास आयोजन समिति ने सिटी कोतवाली में दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और प्रदर्शन भी किया।

पुलिस ने दोनों युवकों को धार्मिक मामले में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 298 आईटी एक्ट 66 (ए) व 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed