{"_id":"69d23819f661c45cf30f1f17","slug":"summer-camp-2026-to-be-held-in-raipur-offering-children-new-learning-opportunities-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीखो, खेलो और आगे बढ़ो: रायपुर में समर कैंप 2026 का आयोजन, बच्चों को मिलेंगे सीखने के नए मौके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीखो, खेलो और आगे बढ़ो: रायपुर में समर कैंप 2026 का आयोजन, बच्चों को मिलेंगे सीखने के नए मौके
Sun, 05 Apr 2026 03:53 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:53 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के कला केंद्र में गर्मी की छुट्टियों को उपयोगी और रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से 'समर कैंप 2026' का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए बच्चों को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में प्रशिक्षण देकर उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रायपुर में समर कैंप 2026 का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के कला केंद्र में गर्मी की छुट्टियों को उपयोगी और रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से 'समर कैंप 2026' का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए बच्चों को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में प्रशिक्षण देकर उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाएगा।
कलेक्टर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंप में संगीत, नृत्य, चित्रकला, योग, शतरंज और स्पोकन इंग्लिश जैसी गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जाएगी। आयोजकों का मानना है कि इससे बच्चों की प्रतिभा निखरेगी और उनमें आत्मविश्वास के साथ रचनात्मक सोच विकसित होगी।
समर कैंप को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 15 से 30 अप्रैल, दूसरा 1 से 15 मई और तीसरा 16 से 30 मई तक चलेगा। सभी कक्षाएं रोजाना सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक संचालित होंगी।
विज्ञापन
कैंप में भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क 110 रुपये और प्रशिक्षण शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। सीमित सीटों को देखते हुए अभिभावकों से जल्द पंजीयन कराने की अपील की गई है। यह आयोजन जीई रोड स्थित इंटरनेशनल स्विमिंग पूल के पीछे स्थित कला केंद्र परिसर में होगा। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक अभिभावक 9109029034 एवं 9669039034 पर संपर्क कर सकते हैं।
कला केंद्र रायपुर में पहले से ही विभिन्न कला विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जहां हर आयु वर्ग के लोग अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर पा रहे हैं। यह केंद्र शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।