कांग्रेस काफिले पर हमले में आरोपी सुमित्रा पुनेम गिरफ्तार, मारे गए थे कई बड़े नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए ने 2013 में छत्तीसगढ़ की दरभा घाटी में कांग्रेस के काफिले पर हुए हमले के आरोप में सुमित्रा पुनेम को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस काफिले पर 25 मई 2013 को हमला किया गया था। इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत 25 नेता मारे गए थे। सुमित्रा के खिलाफ चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी थी। वह 27 आरोपियों में से एक है। बाकी की तलाश जारी है।
26 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस के 25 नेताओं की हत्या कर दी थी। यह हमला देश के इतिहास के सबसे बड़े नक्सली हमलों में गिना जाता है। इस हमले में चार बड़े नेताओं की भी मौत हो गई थी। इस हमले का मुख्य निशाना टाइगर महेंद्र कर्मा थे।
NIA: Sumitra Punem arrested today, who was involved in an attack on a convoy of Congress leaders & workers by CPI(Maoist), in Darbha valley in Chhattisgarh on 25 May 2013. She is a charge-sheeted accused, she was one of the 27 absconders, efforts are underway to apprehend others. pic.twitter.com/sef31IwQ2U
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 29, 2019
सलवा जुडूम का नेतृत्व करने की वजह से नक्सली उन्हें अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते थे। गोलियों के अलावा उनके शरीर में चाकू गोदने के कई निशान भी मिले थे।
इस हमले में छत्ताीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा और विद्याचरण शुक्ल समेत 25 कांग्रेस नेताओं की मौत हो गई थी। इन नेताओं की जान लेने वाले नक्सली नेता गुमुदावेल्ली वेंकटकृष्णा प्रसाद उर्फ गुडसा उसेंडी उर्फ श्रीनिवास राव ने जनवरी 2014 में अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद में समर्पण कर दिया था।