फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sukma district will be the first cashless

नक्सल प्रभावित सुकमा बनेगा पहला कैशलेस जिला

Sun, 04 Dec 2016 05:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Dec 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
 Sukma district will be the first cashless
- फोटो : social media

छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित सुकमा जिला राज्य का पहला कैशलेस जिला बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत अभियान सफल बनाने के लिए सामान्य सेवा केंद्रों की स्थापना सभी 27 जिलों में की गई है।  सुकमा जिले में 38 सामान्य सेवा केंद्रों की स्थापना की गई है।

विज्ञापन


 ये सामान्य सुविधा केंद्र सुकमा जिले में लोगों को आधार पंजीयन, बिजली बिल भुगतान, रेलवे टिकट बुकिंग, डीटीएच टीवी रिचार्जिंग, मोबाइल फोन रिचार्जिंग, जीवन बीमा की प्रीमियम राशि के भुगतान जैसी सुविधाएं दे रहा है। इसके लिए पाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि अब तक शहरी क्षेत्रों में नौ लाख 96 हजार 892 रुपये का लेन-देन सीएससी वॉलेट के माध्यम से इन सामान्य सेवा केंद्रों के जरिए किया जा चुका है। इन सामान्य सेवा केंद्रों में पाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों के जरिए चार लाख 80 हजार 500 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दो लाख 50 हजार रुपये का कैशलेस आहरण अलग-अलग बूथ में किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed