फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Successful operation of three newborn children for hydrocephalus was done in Mekaj

CG: तीन नवजात बच्चों का मेकाज में हुआ सफल ऑपरेशन, सिर बढ़ने की बीमारी से थे ग्रसित

Thu, 29 Aug 2024 01:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 29 Aug 2024 01:12 PM IST
सार

मेकाज में तीन बच्चों को सिर का आकार बढ़ने के कारण भर्ती कराया गया था। मेकाज के न्यूरोसर्जन ने तीन बच्चों को नई जिंदगी दी। लगातार उपचार के बाद उनका सफल ऑपरेशन किया गया।
 

विज्ञापन
Successful operation of three newborn children for hydrocephalus was done in Mekaj
मेकाज में सफल ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्म के साथ ही सिर का आकार बढ़ने की बीमारी के लक्षण बस्तर जिले के अंदुरुनी इलाकों में काफी देखने को मिलते हैं। इसका इलाज कराने के लिए राजधानी रायपुर में लाखों रुपये खर्च हो सकते थे। वहीं, मेकाज के न्यूरोसर्जन ने इस इलाज को निशुल्क करते हुए तीन बच्चों को नई जिंदगी दी। इसके बाद इन बच्चों का सामान्य तौर पर शरीर विकसित होने लगेगा।

विज्ञापन


न्यूरोसर्जन डॉक्टर पवन बृज ने कहा कि इस तरह से बच्चों के सिर बढ़ने को हाइड्रोसिफेलस कहा जाता है। इन बच्चों में दो बालक व एक नौ साल की बच्ची भी थी। इस ऑपरेशन में एनथीसिया विभाग के डॉक्टरों के साथ ही सर्जरी विभाग के डॉक्टर ने भी अहम भूमिका निभाई। सुकमा जिले के गांव से तीन बच्चों के सिर का आकार बढ़ गया। उन्हें इलाज के मेकाज लाया गया था, जहाँ न्यूरोसर्जन डॉक्टर पवन बृज के द्वारा वार्ड में भर्ती किया गया। लगातार उपचार के बाद उनका ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन


नवजात बच्चों के जन्म के साथ ही सामान्य रूप से सिर का आकार न होकर अचानक से बढ़ने के कारण उनका ऑपरेशन किया जाता है। इस ऑपरेशन को करने के लिए बच्चों के सिर में एक पाइप को सिर के माध्यम डाला जाता है, जो पेट में रखा जाता है। इस प्रक्रिया के बाद बच्चों के सिर का आकार फिर सामान्य तौर पर बढ़ने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed