फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Students of Eklavya Adarsh Vidyalaya protested in Jagdalpur

एकलव्य आदर्श विद्यालय: घटिया भोजन को लेकर सड़क उतरे छात्र, घंटो लगा रहा जाम; अधिकारी अनजान

Mon, 12 Feb 2024 04:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 Feb 2024 04:09 PM IST
सार

जगदलपुर जिले में एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों ने घटिया भोजन को लेकर सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन की जानकारी लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 
 

विज्ञापन
Students of Eklavya Adarsh Vidyalaya protested in Jagdalpur
एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धरमपुर में स्थित एकलव्य आदर्श विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र घटिया भोजन से लेकर अन्य मांगों को लेकर सड़क पर बैठे हैं। छात्रों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन की जानकारी लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधीक्षक से लेकर चपरासी तक के ऊपर कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


एकलव्य आदर्श विद्यालय धरमपुरा नंबर-1 के छात्रों ने बताया कि पिछले साल भर से यहां पढ़ने वाले बच्चों को कच्ची दाल से लेकर गीला खाना, कच्ची सब्जी आदि परोसा जाता था। इस बात को लेकर अधीक्षक, प्रिंसिपल आदि को कई बार पत्र के साथ ही मौखिक रूप जानकारी दी गई। लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते कर्मचारियों के हौसले बुलंद हो गए। खाना सही नहीं मिलने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होने की वजह से छात्र अपने-अपने घर चले जाते और कुछ दिन वापस लौटकर फिर पढ़ाई करते और घटिया मजबूरी में घटिया भोजन खाते।
विज्ञापन


वहीं, कुछ छात्रों ने बताया कि मीनू चार्ट होने के बाद भी वहां पर कुछ नहीं दिया जाता था। खाना की शिकायत करने पर प्रिंसिपल उनकी बातों को नजर अंदाज कर देते थे। इसके अलावा चपरासी छात्रों को ताना मारते थे कि अगर अच्छा खाना खाना है तो घर से किसी को लेकर आओ और बनवा के खाओ। इसके अलावा प्रिंसिपल के द्वारा यह भी कहा जाता था कि अगर इस बात को लेकर शिकायत करोगे तो टीसी काट दिया जाएगा, तुम्हारी मांगों को सुनने वाला कोई भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचे एसी अमित भाटिया ने कहा कि बच्चों की थाली से चोरी बर्दास्त नहीं होगी। सभी पिओन को वहां से हटाकर नए पिओन को लाया जाएगा। प्रिंसिपल पर विभागीय जांच शुरू कर दी जाएगी। व्यवस्थाओं में सुधार होगा, जांच खाना पूर्ति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed