फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Student Startup and Innovation Policy to be promoted, Rs 5 crore approved for SSIP in Chhattisgarh

Chhattisgarh: छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति को बढ़ावा, SSIP के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति

Sun, 21 Dec 2025 01:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 21 Dec 2025 01:55 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में छात्र स्टार्टअप और नवाचार को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वित्त विभाग ने छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति (SSIP) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Student Startup and Innovation Policy to be promoted, Rs 5 crore approved for SSIP in Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में छात्र स्टार्टअप और नवाचार को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वित्त विभाग ने छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति (SSIP) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है। यह बजट पहले से प्रावधानित था, जिसे वर्तमान वित्तीय वर्ष में उपयोग करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


स्वीकृत राशि का उपयोग i-Hub छत्तीसगढ़ के संचालन को सुदृढ़ करने, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना, राज्यभर में स्टार्टअप गतिविधियों की निगरानी, रिपोर्टिंग और वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाने में किया जाएगा। साथ ही राज्य स्तरीय हैकाथॉन, आइडियाथॉन, इनोवेशन कैंप, स्टार्टअप मीट और नवाचार से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


नीति के तहत छात्रों और नवप्रवर्तकों के विचारों को अवधारणा स्तर से प्रोटोटाइप तक ले जाने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे प्रारंभिक परीक्षण, डिजाइन, तकनीकी सेवाएं और विशेषज्ञों की मार्गदर्शन सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा चयनित स्टार्टअप्स को सीड ग्रांट देकर उत्पाद विकास, बाजार सत्यापन, कानूनी सहयोग और प्रारंभिक मार्केटिंग में सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति में बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है। पेटेंट, कॉपीराइट, डिजाइन और ट्रेडमार्क फाइलिंग के लिए तकनीकी, कानूनी और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि युवाओं के नवाचार सुरक्षित रह सकें और उन्हें प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिल सके।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को नवाचार और उद्यमिता का मजबूत केंद्र बनाना है। उनके अनुसार 5 करोड़ रुपये की यह स्वीकृति युवाओं की क्षमता और विचारों पर सरकार के विश्वास का संकेत है, जिससे नए स्टार्टअप्स विकसित होंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार युवाओं की प्रतिभा और नवाचार क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। SSIP के लिए प्रदान की गई यह वित्तीय स्वीकृति राज्य में नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और रोजगार सृजन को गति प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed