फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   student food assistance rate in SC and ST hostels, CM Bhupesh approved 87 lakhs in CG

Raipur: अनुसूचित जाति और जनजाति छात्रावासों में छात्र भोजन सहाय दर में वृद्धि, CM भूपेश ने स्वीकृत किए 87 लाख

Fri, 25 Aug 2023 06:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 25 Aug 2023 06:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से अनुसूचित जाति और जनजाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित किए जाने वाले छात्रावासों में छात्र भोजन सहाय दर में वृद्धि की गई है। इस वृद्धि के अनुरूप योजना के संचालन के लिए वित्त विभाग ने 87 लाख रुपए स्वीकृत किये हैं।

विज्ञापन
student food assistance rate in SC and ST hostels, CM Bhupesh approved 87 lakhs in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से अनुसूचित जाति और जनजाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित किए जाने वाले छात्रावासों में छात्र भोजन सहाय दर में वृद्धि की गई है। इस वृद्धि के अनुरूप योजना के संचालन के लिए वित्त विभाग ने 87 लाख रुपए स्वीकृत किये हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की अच्छी व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये हैं। इसके अनुरूप छात्र-छात्राओं के लिए उचित भोजन व्यवस्था के लिए छात्र भोजन सहाय दर में वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त राशि देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


दूसरी ओर छत्तीसगढ़  के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी के नागरिकों को जल्द ही अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्यगत ढांचे को मजबूत बनाने और मल्टी स्पेशलिटी सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के लोगों के बेहतर इलाज के लिए डॉ. भीमराव स्मृति चिकित्सालय में एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन बनाया जाएगा। इसके लिए 325 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें 700 बिस्तर वाले इस अस्पताल में बेसमेंट फ्लोर, लोवर ग्राउंड फ्लोर और भूतल के अलावा इस अस्पताल भवन में सात तल होंगे। अस्पताल में कार्यालयीन फर्नीचर और कई उपकरणों के लिए 56 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सीएम भूपेश बघेल की मंशारूप नए चिकित्सालय भवन के बन जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं का आधुनिक और दक्ष ढांचा राजधानी में मिल सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed