फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Student commits suicide after getting supplementary in two subjects in Balrampur Ramanujganj

Balrampur Ramanujganj: दो विषयों में पूरक आने पर छात्रा ने की आत्महत्या, पिता ने कही थी ये बात

Sun, 12 May 2024 12:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 12 May 2024 12:30 PM IST
सार

रेखा के किसान पिता को जब बेटी के परिणाम के बारे में जानकारी मिली और बेटी को रोता देखा तो उन्होंने बहुत समझाने का प्रयास किया। रेखा के पिता ने दोबारा मेहनत करने की सलाब दी थी। फिर भी रेखा नेआत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Student commits suicide after getting supplementary in two subjects in Balrampur Ramanujganj
दो विषयों में पूरक आने पर छात्रा ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज में 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद एक तरफ जहां बच्चे और उनके अभिभावक खुशी से झूम रहे थे वहीं ग्राम पुरुषोत्तमपुर की छात्र 50% से अधिक अंक लाने के बाद भी गणित एवं विज्ञान में पूरक हो गई थी जिसका गम वह सह नहीं पाई। रिजल्ट निकलने के बाद वह गहरे अवसाद में रो रही थी, आज सुबह उसने फांसी लागाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

 

पुरुषोत्तमपुर गांव में रहने वाली रेखा सिंह कल जब दसवीं का रिजल्ट आया तो 600 नंबर में 316 नंबर प्राप्त किया इस प्रकार उसने 50% से अधिक अंक लाया परंतु गणित एवं विज्ञान में वह पूरक हो गई रिजल्ट देखने के बाद वह गहरे अवसाद में चल गई और आज सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है।  वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन

 

रेखा के किसान पिता को जब बेटी के परिणाम के बारे में जानकारी मिली और बेटी को रोता देखा तो उन्होंने बहुत समझाने का प्रयास किया। रेखा के पिता ने दोबारा मेहनत करने की सलाब दी थी। फिर भी रेखा नेआत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दसवीं का रिजल्ट निकलने से पहले पूर्व कलेक्टर अवनीश शरण ने सोशल मीडिया में  दसवीं का रिजल्ट साझा करते हुए लिखा था की खराब मार्क्स लाकर कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें। फिर बाद में उन्होंने लिखा कि सिविल सेवा के परीक्षा में द्वितीय प्रयास में पूरे देश में 77वां स्थान प्राप्त किया। रेखा के गणित एवं विज्ञान के अलावा दूसरे विषयों में अच्छे नंबर थे यदि रेखा प्रयास करती तो अच्छा कर सकती थी परंतु उसने गलत कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed