फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   strong fight between congress bjp in chattisgarh

पहले चरण की 18 सीटों पर कांटे की लड़ाई

Sun, 10 Nov 2013 03:50 PM IST
एजेंसी/रायपुर
एजेंसी/रायपुर Updated Sun, 10 Nov 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
strong fight between congress bjp in chattisgarh
छत्तीसगढ में पहले चरण की 18 सीटों पर कल होने चुनाव में अधिकतर सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा एवं कांटे का मुकाबला है।
विज्ञापन


भाजपा के लिए इस चरण में अपने कब्जे की सीटें बचाए रखने की गंभीर चुनौती है जबकि कांग्रेस को इस इलाके में अपने खोए जनाधार को हासिल कर सत्ता में वापसी की राह को आसान बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में 18 में से 15 सीटें भाजपा के कब्जे में हैं जबकि शेष तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। इनमें 18 में से 12 सीटे धुर नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्यारह सीटों पर भाजपा है तथा कांग्रेस के कब्जे में केवल एक सीट है। भाजपा पिछले दो चुनावों में बस्तर संभाग में शानदार जीत हासिल कर सत्ता में बनी हुई है जबकि दोनों चुनावों में मैदानी इलाके में कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलती रही है।
 
इस चरण में ही राजनांदगांव जिले की छह सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिले की चार सीटे भाजपा के कब्जे तथा दो कांग्रेस के कब्जे में है। राजनांदगांव सीट से मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह दूसरी बार चुनाव में उतरे है।


कांग्रेस ने उनके खिलाफ झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद पूर्व विधायक उदय मुदलियार की पत्नी अलका मुदलियार को मैदान में उतारा है। इस सीट पर विकास एवं सहानुभूति के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed