फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   storyteller and Social entrepreneur Neelesh Misra launches national initiative to promote rural artisans

पहल: स्टोरी टेलर नीलेश मिश्रा देंगे ग्रामीण कलाकारों को बढ़ावा, शुरू किया 'टेन थाउजेंड क्रिएटर्स प्रोजेक्ट'

Mon, 04 Apr 2022 04:18 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जगदलपुर
पीटीआई, जगदलपुर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 04 Apr 2022 04:18 AM IST
सार

 नीलेश मिश्रा ने बताया कि इस परियोजना का अगला विस्तार गुजरात, बिहार और झारखंड में किया जाएगा और अन्य कई राज्यों से इसको लेकर चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
storyteller and Social entrepreneur Neelesh Misra launches national initiative to promote rural artisans
सीएम भूपेश बघेल के साथ नीलेश मिश्रा - फोटो : twitter

विस्तार

स्टोरी टेलिंग फील्ड के जानेमाने नाम और गांव कनेक्शन पोर्टल के संस्थापक नीलेश मिश्रा ने भारत में आदिवासी विरासत के समृद्ध केंद्र बस्तर जिले से ग्रामीण रचनाकारों के लिए एक राष्ट्रीय पहल शुरू की और इस मौके पर भावुक आदिवासी कलाकार उनके साथ खड़े थे।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में नीलेश मिश्रा ने बस्तर के जिलाधिकारी रजत बंसल के साथ शनिवार को समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘टेन थाउजेंड क्रिएटर्स प्रोजेक्ट’ के तहत जिले को अपना पहला साझेदार बनाया।
विज्ञापन


ढोकरा कला के गुरु फगनू राम सागर को किया सम्मानित
ढोकरा कला के गुरु फगनू राम सागर उर्फ फगनू दादा ने खुद पर दर्शाए गए विडियो को देखने के के बाद कहा कि यह मुश्किल कला है। मैं चाहता हूं कि मेरे बाद मेरे बच्चे और उनके बच्चे को भी इस कला को सीखें और आगे बढ़ाएं। उनके इस वीडियो को मुख्यमंत्री ने भी उत्सुकता से देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढोकरा गैर लौह धातु की कलाकृति निर्माण की कला है और भारत में इसे सबसे प्राचीन कला स्वरूपों में माना जाता है। छत्तीसगढ़ के चिलकुटी गांव के रहने वाले फगनू दादा दर्शकों के बीच बैठे थे तभी नीलेश मिश्रा ने उन्हें मंच पर साथ चलने को कहा। इसके बाद वह अपनी लाठी के सहारे मंच पर आए और मुख्यमंत्री ने उनको सम्मानित किया।


देश के अन्य राज्यों शुरु की जाएगी पहल
स्टोरी टेलिंग के बादशाह नीलेश मिश्रा ने कहा कि हम प्रसन्न हैं कि फगनू दादा को आज सम्मानित किया जा रहा है। वह ‘टेन थाउजेंड क्रिएटर्स प्रोजेक्ट’ के पहले सृजक हैं, जिनके पास हम पहुंचे हैं। मिश्रा ने बताया कि इस परियोजना का अगला विस्तार गुजरात, बिहार और झारखंड में किया जाएगा और अन्य कई राज्यों से इसको लेकर चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed